छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

​राजनांदगांव : बिस्किट दिलाने के बहाने बच्ची से अनाचार का प्रयास…

राजनांदगांव | डोंगरगढ़ के बधियाटोला में 10 साल की बच्ची से अनाचार का प्रयास हुआ है। मामले में पुलिस ने 50 साल के अधेड़ को गिरफ्तार किया है। जिसे जेल भेज दिया गया है। घटना 11 मई के दोपहर की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सरज पटेल (50) घर के सामने खेल रही बच्ची को बिस्किट दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया।

बच्ची को गांव के स्कूल के पास लेकर जाकर उससे अनाचार का प्रयास किया। बच्ची शोर मचाने लगी तो आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद बच्ची ने अपने घर आकर पूरी बात बताई। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी सरज पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। घटना से गांव में आक्रोश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button