छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दस दिनों के बाद फिर 43 डिग्री पर पहुंचा तापमान…

राजनांदगांव , जिले में करीब 10 दिन बाद तापमान फिर 43 डिग्री पर पहुंच गया है। इससे मंगलवार को भीषण गर्मी की स्थिति रही। दोपहर में तेज धूप के साथ उमस ने भी परेशान किया। मौसम विभाग ने तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहने की संभावना है।

हालांकि 13 मई से अंधड़ और बारिश की स्थिति फिर बन रही है। मौसम विभाग ने बताया कि जिले में तेज अंधड़ और हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इस दौरान हवा की गति 50 किमी. प्रति घंटे रह सकती है। यह सिस्टम तीन दिनों तक बना रह सकता है। लेकिन इसका असर तापमान में नहीं होगा।

दोपहर में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच ही रहेगा। मौसम विभाग ने अगले चार दिन में तापमान के 45 डिग्री तक पहुंचने का भी अनुमान जताया है। बता दें कि मई की शुरुआत के साथ चक्रीय चक्रवात और द्रोणिका का सिस्टम मजबूत हो गया था। जिससे अंधड़ बारिश की स्थिति बनी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button