
राजनांदगांव : एनसीसी के एटीसी कैंप में कैडेट्स को मैप रीडिंग करना सिखाया…
राजनांदगांव , संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में 5 से 14 मई तक चलने वाले एटीसी एनसीसी कैंप में कैडेट्स को मैप रीडिंग की जानकारी दी गई। इसके अलावा फायर स्टेशन के दमकल कर्मियों ने इमाम बेग के नेतृत्व में उनकी टीम ने आग लगने की घटना से बचने और दूसरों को बचाने के साथ संपत्ति को नुकसान से बचाने की ट्रेनिंग दी गई। सीनियर केडेट्स ने जूनियरों को ड्रिल अभ्यास कराया। साथ ही टेंट बनाना सिखाया गया। सैन्य प्रशिक्षण के साथ व्यक्तित्व विकास एवं अच्छा नागरिक बनने कक्षाएं आयोजित की जा रही है।
एनसीसी कैंप में ट्रेनर्स कैडेट्स को थल, जल और वायु सेना, पुलिस और सिविल सेवा की ट्रेनिंग दे रहे। रोज सुबह कैडेटों को रनिंग कराई जा रही, योग, व्यायाम से दिन की शुरूआत हो रही। खेलकूद स्पर्धा, हथियारों का प्रशिक्षण, फायरिंग, मैप रीडिंग सहित विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहें है। 38 सीजी बटालियन एनसीसी राजनांदगांव द्वारा संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एटीसी-123 शिविर युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता बताई।
सेना, पुलिस में करियर निर्माण की दी जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में आर्मी ड्रिल, फायरिंग, ऑब्सटेकल ट्रेनिंग, ट्रैफिक नियम, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े विषयों पर कक्षाएं ली गई। कैडेट्स को सेना, पुलिस और सिविल सेवा में करियर निर्माण की जानकारी देकर उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने का उद्देश्य लेकर से विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। लेफ्टिनेंट कर्नल संजेश कुमार भवानी द्वितीय कमान अधिकारी के रूप में शिविर संचालन करते आ रहें है। कैडेट्स के पर्सनालिटी डवलपमेंट पर भी फोकस कर रहे।



