छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पूर्ण वेतन व समस्त वैधानिक सेवा-लाभ देने की मांग उठी…

राजनांदगांव/ उपरवाह , छत्तीसगढ़ राज्य में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्रों के अधिकारी/कर्मचारी अपनी वेतन विसंगति, अपूर्ण वेतन भुगतान एवं वैधानिक सेवा-लाभों की बहाली की मांग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल सह धरना-प्रदर्शन के जारी है। संघ द्वारा 16 से 20 फरवरी तक आयोजित पांच दिवसीय कामबंद हड़ताल के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन से स्पष्ट, लिखित व समयबद्ध समाधान की अपेक्षा की गई थी।

किंतु इस अवधि में कोई भी क्रियान्वयन योग्य निर्णय नहीं लिया गया, जिसके फलस्वरूप विवश होकर आंदोलन को अनिश्चितकालीन स्वरूप दिया गया। संघ विश्वविद्यालय प्रशासन से पुनः मांग करता है कि तत्काल, स्पष्ट, लिखित व समयबद्ध निर्णय लेकर केवीके अधिकारियों-कर्मचारियों के पूर्ण वेतन व समस्त वैधानिक सेवा-लाभों की बहाली की जाए, ताकि आंदोलन समाप्त हो सके।

Related Articles

Back to top button