छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बसंतपुर इलाके में नलों से गंदे पानी की सप्लाई, जांच कर किया जाए सुधार…

राजनांदगांव | बसंतपुर इलाके में एक बार फिर नलों से गंदा पानी आने लगा है। पूर्व में भी ऐसी शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद निगम ने मरम्मत का दावा किया था। लेकिन इन दिनों फिर नलों से गंदा पानी आ रहा है। वहीं पानी में बदबू की भी स्थिति है। जिसके इस्तेमाल से लोगों में बीमार होने का खतरा बना हुआ है। पाइप लाइन की जांच कर इसमें सुधार करने की जरूरत है। ताकि लोगों को राहत मिले।

Related Articles

Back to top button