बेमेतरा । जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), जिला बेमेतरा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की स्वीकृति के अनुसार विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कुल 52 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से 14 अगस्त 2026 शाम 5ः00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), बेमेतरा के कार्यालय में निर्धारित समय-सीमा तक पहुंचना आवश्यक होगा।
भर्ती से संबंधित पदों का विवरण, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, दिशा-निर्देश, नियम एवं शर्तें कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बेमेतरा के सूचना पटल तथा जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट www.bemetara.gov.in पर उपलब्ध हैं।
