छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी केसरी नंदन नायक के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही है।

इसी दौरान 24 मई 2026 को ग्राम चौथना में पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेलते हुए पांच लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में सेवक साहू पिता चंद्रेश साहू उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव, कुशल साहू पिता गोविंद साहू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव, महेंद्र कंडरा पिता चंद्रेश कंडरा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव, धनेश कंडरा पिता कांता राम कंडरा उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव तथा महेत्तर कंडरा पिता देवचरण कंडरा निवासी ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 295/2026 के तहत धारा 3(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत कार्रवाई की है। साथ ही शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

डोंगरगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button