छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : गार्ड के दुर्व्यवहार से सिम्स अस्पताल में हंगामा, पुलिस कर रही जाँच …

बिलासपुर। सिम्स अस्पताल में हिंदूवादी संगठन के नेता राम सिंह ठाकुर ने NICU के बाहर गार्ड के रोकने पर गाली-गलौज करते हुए उसका कॉलर पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में राम सिंह कहते दिखाई रहा है कि तुम्हारे दो बाप के साथ आऊंगा, फिर डीन को बुलाऊंगा, स्वास्थ्य मंत्री को भी बुलाऊंगा। सबका हिसाब-किताब कर देंगे। नौकर हो तो नौकरी करो।इस घटना के दौरान अस्पताल परिसर में कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

सिम्स के गार्ड मनीष कश्यप ने बताया कि NICU के बाहर पोंछा लगाया जा रहा था। इसी दौरान राम सिंह वहां पहुंचे, जिन्हें कुछ देर रुकने के लिए कहा गया। आरोप है कि मना करने पर वह भड़क गए और गार्ड का कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट और झूमाझटकी के दौरान गार्ड के गले की चेन और लॉकेट भी टूट गया। विवाद के बाद राम सिंह चिल्लाते हुए हंगामा करने लगा। उसने कहा कि हमारे पैसों से तनख्वाह ले रहे हो, आम आदमी को परेशान मत करो। जबरदस्ती कर रहे हो… सबका हिसाब कर देंगे। तुम्हारे दो बाप के साथ आऊंगा तो चरण छुओगे। तुम्हारे डीन को बुलवाऊंगा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को भी बुलवाऊंगा। नौकर हो, नौकरी कर रहे हो। राम सिंह ने कहा कि आम लोगों से ढंग से बात करनी चाहिए और बातचीत करने का भी एक तरीका होता है। उसका आरोप है कि गार्ड ने दुर्व्यवहार करते हुए कहा, “अरे, कहां जा रहे हो?” जबकि वह विनम्रता से “भाई, मत जाइए” कहकर भी मना कर सकता था। राम सिंह का कहना है कि गार्ड आम लोगों से गाली-गलौज कर बात कर रहा था, जिसके कारण यह स्थिति बनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button