छत्तीसगढ़

CG : जिला कांग्रेस भवन में चोरी, वाशरूम से नल की टोटियां गायब …

अंबिकापुर। कांग्रेस कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया है. कार्यालय के बाथरूम में लगी नल की टोटियां चोरी कर ली गई है. साथ ही वाशरूम के फ्लश, वाश बेसिन में तोड़फोड़ भी की गई है, जिससे एक लाख रूपए से अधिक का नुकसान हुआ है. पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है. कांग्रेस कार्यालय में यह तीसरी चोरी की घटना है. ऐसे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिले में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है.

जानकारी के मुताबिक, घड़ी चौक के पास स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय राजीव भवन में शुक्रवार रात अज्ञात चोर घुस आए. चोरों ने कार्यालय के अंदर मौजूद सभी वाशरूम से नल की टोटियां चोरी कर ली. इस दौरान चोरों ने परिसर के अंदर जमकर उत्पात मचाया और वाशरूम में मौजूद वाश बेसिन, फ्लश, पाइप लाइन को नुकसान पहुंचाया. कार्यालय से चोरों ने लगभग 73 नग नल की टोटी चोरी की है. इतना ही नहीं जाते समय आरोपियों ने कार्यालय के फर्श पर अंग्रेजी में आई लव अंबिकापुर लिख दिया. सुबह कार्यालय खुलने के बाद जब इस बात की जानकारी लगी तो हड़कंप मच गया. घटना की सूचना के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button