छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सनातन विरोधी बयान पर गुरुनानक चौक पर स्टालिन का फूंक दिया पुतला …

राजनांदगांव l शिवसेना के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेश पर प्रदेशभर के सभी जिलों में डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म विरोधी बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। इसी कड़ी में राजनांदगांव में शिवसेना ने गुरुनानक चौक पर उदयनिधि स्टालिन का पुतला फूंका और आक्रोश जताया। शिवसेना जिलाध्यक्ष आकाश सोनी ने कहा सनातन धर्म भारत की आस्था, संस्कृति, परंपरा का प्रतीक है। सनातन धर्म के खिलाफ अपमान जनक बयान दिए जा रहे हैं।

इससे देश की करोड़ों हिंदू जनता की भावनाएं आहत हो रही हैं। शिवसेना इसे किसी स्थिति में सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा हिंदू समाज, सनातन संस्कृति के विरोध में बोलने वाले नेताओं के खिलाफ प्रदेशभर में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान शिव सैनिकों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद उदयनिधि स्टालिन का पुतला दहन किया गया। मौके पर किसान सेना प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, शिवसेना प्रदेश सचिव कमल सोनी, जिला महासचिव हरेंद्र मालेकर, राजनांदगांव विधानसभा अध्यक्ष मुकेश साहू, पवन सोनी, नीलकंठ यादव, संजय यादव, शोभा राम साहू, टोमन साहू, दिनु राम यादव, गोविंद साहू, मुन्ना यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button