
CG : कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित मूल्यांकन समिति की बैठक में 127 हितग्राहियों का पीएम आवास अनुमोदित
गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉक्टर संतोष कुमार देवांगन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मूल्याकंन एवं निगरानी समिति की बैठक में जिले के तीन नगरीय निकाय से प्राप्त विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) का अनुमोदन राज्य स्तरीय समिति के लिए किया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत नगर पालिका परिषद गौरेला के 21 हितग्राहियों, नगर पालिका परिषद पेंड्रा के 38 हितग्राहियों एवं नगर पंचायत मरवाही के 68 हितग्राहियों का पात्रता परीक्षण कर नियमानुसार अंतिम स्वीकृति हेतु राज्य स्तरीय समिति को प्रेषित किया गया है।
जल्द ही तीनों निकाय के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मिलेगा। कलेक्टर ने बताया कि पीएम आवास 2.0 के तहत तीनों नगरीय निकायों से प्राप्त डीपीआर में कुल 127 हितग्राहियों का अनुमोदन किया गया है, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ दिया जाएगा।



