छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: तीन शराब कोचिए गिरफ्तार

By kadwaghut|02 Nov 2025, 4:46 PM
f X W

शराब कोचियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोटरसाइकिल सहित नकद रकम बरामद

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर पुलिस ने शराब कोचियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में पुलिस ने तीन शराब कोचियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 81 पौवा देशी प्लेन शराब, 11 पौवा अंग्रेजी (गोवा) शराब, ₹250 की बिक्री रकम एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल (जुपिटर) को जब्त किया है।

पुलिस ने आरोपियों दीपक कुमार भैंसारे (42 वर्ष), लक्ष्मण आहूजा (38 वर्ष) और ओगेश्वर उर्फ शशी साहू (30 वर्ष)— तीनों निवासी राजनांदगांव को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, सउनि गोवर्धन देशमुख, प्र0आर0 महेन्द्र साहू, प्र0आर0 दीपक जायसवाल तथा बी-09 पेट्रोलिंग टीम की सराहनीय भूमिका रही।

थाना बसंतपुर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

नाम आरोपी – 01. दीपक कुमार भैंसारे पिता धरम सिंह उम्र 42 साल निवासी चौखडियापारा राजनांदगांव
थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।

02. लक्ष्मण आहूजा पिता स्व0 गौतम आहूजा उम्र 38 साल निवासी चौखडियापारा
राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।

03. ओगेश्वर उर्फ शशी साहू पिता गिरधर लाल साहू उम्र 30 साल निवासी दुर्गा चौक
राजनांदगांव थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।

READ ALSO  राजनांदगांव : सिस्टम कमजोर हुआ, 9 के बाद फिर बरसेंगे बादल…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins