छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर में किसान का मोबाइल हैक, 3 लाख की ठगी …

By lokesh sharma|02 Apr 2026, 1:37 PM
f X W

रायपुर। राजधानी में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग किसान को अपना निशाना बनाया है। ठगों ने किसान का मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से किस्तों में कुल 2.78 लाख रुपए पार कर दिए। पीड़ित को चोरी का पता तब चला जब उनके फोन पर ट्रांजैक्शन का मैसेज आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का नाम पुलिस द्वारा चोलाराम मरकाम बताया जा रहा है। टिकरापारा निवासी 74 वर्षीय किसान चोला राम मरकाम ने बताया कि उनका खाता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, शाखा रानीतराई (दुर्ग) में है। 20 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे उनके मोबाइल पर 1000 रुपए कटने का मैसेज आया।

शक होने पर जब उन्होंने 23 मार्च को बैंक जाकर पासबुक एंट्री कराई, तो उनके होश उड़ गए। बैंक स्टेटमेंट से खुलासा हुआ कि ठगों ने 19 मार्च से 22 मार्च के उनके अकाउंट से 2.78 लाख रुपए निकाल लिए। आरोपियों ने ये पेसे 12 किश्तों में निकाले है। शुरुआती जांच और शिकायत आईडी (3330**) से यह पता चला है कि 12 में से एक किस्त का पैसा Airtel Payments Bank के एक संदिग्ध खाता नंबर पर ट्रांसफर किया गया है। बाकी की रकम किन खातों में गई है, इसकी जांच पुलिस और साइबर सेल कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  युवाओं की क्षमता से देश को नई दिशा मिलेगी, विकसित भारत के नेतृत्व में उनकी भूमिका अहम: अरुण साव

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button