छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : डाक विभाग से स्पीड पोस्ट करना सस्ता हो गया…

By lokesh sharma|01 Oct 2025, 12:48 PM
f X W

रायगढ़ । भारतीय डाक विभाग, अपने विशाल नेटवर्क एवं विश्व के कई देशों में अपनी बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिसके लिए विभाग समय-समय पर अपने सेवाओं को अद्यतन करते रहता है ताकि समय के साथ आम जनों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सके।

इसी तारतम्य में डाक विभाग द्वारा आम जनों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से स्पीड पोस्ट सेवा के दरों में बदलाव किया गया है जो 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होंगे जिसके तहत 50 ग्राम वजन के किसी डाक को भारत के किसी भी कोने में पोस्टेज दर मात्र 47 रूपये (बेस चार्ज)+लागू जीएसटी दर के अनुसार भेजा जा सकेगा।

01 अक्टूबर से स्पीड पोस्ट आर्टिकल जिसमें आर्टिकल को पता आधारित वितरण प्रणाली के तहत वितरित किया जाता है का यदि कोई व्यक्ति चाहे तो आर्टिकल को किसी व्यक्ति विशेष को वितरण के लिए रजिस्टे्रशन भी किया जा सकेगा एवं इसका रजिस्ट्री शुल्क 5 रूपये + लागू जीएसटी दर के अनुसार रहेगा।

इसके अलावा डाक विभाग 1 अक्टूबर से ओटीपी आधारित वितरण प्रणाली प्रारंभ कर रहा है जिसके लिए 5 रूपये +जीएसटी अतिरिक्त का भुगतान कर कोई भी व्यक्ति इसका लाभ ले सकता है। जनसामान्य से निवेदन है कि वे स्पीड पोस्ट सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठावें एवं स्पीड पोस्ट करवाते समय पूर्ण पता पिनकोड सहित स्पष्ट व साफ अक्षरों में लिखें ताकि इसका शीघ्र निपटारा किया जा सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : मटन मार्केट: दुकान आवंटित किसी को, चला रहा कोई और ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button