मध्य प्रदेशराज्‍य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण

By Admin|31 Oct 2026, 10:51 PM
f X W

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण कर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन और राष्ट्र निर्माण में योगदान देशवासियों के लिये सदैव अनुकरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के बाद देश की विभिन्न रियासतों के एकीकरण में उनके नेतृत्व और दृढ़ संकल्प का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने सहकारिता, कृषि और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए। गुजरात में दुग्ध उत्पादन को सहकारिता से जोड़ने की दिशा में किए गए प्रयासों ने आगे चलकर देश में दुग्ध सहकारिता को मजबूत आधार प्रदान किया। अमूल जैसी सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों और दुग्ध उत्पादकों को सशक्त बनाने की दिशा में उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी अनुकरणीय हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के साथ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक ‘वृंदावन गांव’ विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गौवंश की समृद्धि और संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता है। कृषि के साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देकर ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल में कम्युनिटी हॉल निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

READ ALSO  सब्जी की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी, सरकारी योजना के तहत बीज पर भारी अनुदान

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री  दुर्गादास उईके, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री  नरेन्द्र शिवाजी पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक  सीतासरन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button