छत्तीसगढ़

CG : तैरकर नदी पार करने की कोशिश, ग्रामीण की मौत …

By kadwaghut|05 Aug 2026, 12:13 PM
f X W

अंबिकापुर। दरिमा थाना क्षेत्र में आज दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई। खेती का काम खत्म कर घर लौट रहे ग्रामीण ने तैरकर नदी पार करने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी के कारण वह डूब गया। मृतक की पहचान दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम सनबरसा निवासी बंधु राम (55 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह खेत से काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान उसने तैरकर नदी पार करने का प्रयास किया, लेकिन बीच धारा में संतुलन बिगड़ने से वह पानी में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, स्थानीय लोगों ने कई घंटे तक खोजबीन की, जिसके बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  किसानों की मेहनत लाई रंग, छत्तीसगढ़ में लक्ष्य का 99% बोनी कार्य पूरा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins