छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गांवों में स्वीकृत आवासों को जल्द से जल्द पूरा कराने पर दिया जोर…

By kadwaghut|10 Sep 2026, 10:36 AM
f X W

डोंगरगढ़/कलकसा , जनपद पंचायत डोंगरगढ़ की 100 ग्राम पंचायतों में सोमवार को चावल महोत्सव, रोजगार दिवस व आवास दिवस मनाया। ग्रामीणों को ग्रामीण विकास, रोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ लंबित प्रकरणों, समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

Advertisement
Advertisement

ग्राम पंचायत कलकसा, मोहारा, मुड़िया, सेंम्हारा, कन्हारगांव, मूंगलानी, भैंसरा, अछोली, करवारी आदि पंचायतों में वीबी जी राम जी, पीएमएवाई-जी योजनाओं में क्यूआर कोड के माध्यम से सूचनाओं के स्वप्रगटीकरण के नवाचार को एक वर्ष पूर्ण होने पर इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीण रोजगार सहायकों को क्यूआर कोड स्कैन कर योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

आवास दिवस के दौरान पीएमएवाई-जी सहित अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने, हितग्राहियों को नियमानुसार समय पर राशि हस्तांतरित करने तथा राशि हस्तांतरण की जानकारी हितग्राहियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही आवास निर्माण से संबंधित समस्याओं का समाधान, लंबित जियो-टैगिंग कार्यों की पूर्ति से जोड़ने पर चर्चा की गई। जनभागीदारी के लिए भी प्रेरित किया।

धार अपार अभियान को लेकर भी की गई चर्चा मनरेगा के प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा मांग के आधार पर वीबी जी राम जी के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में नए कार्य प्रारंभ करने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। ग्राम सभा के प्रस्ताव के अनुसार प्राथमिकता वाले कार्यों को स्वीकृत कर दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने की दिशा में आवश्यक योजना तैयार करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही आजीविका डबरी एवं नवा तरिया से हितग्राहियों व सीएलएफ की आजीविका संवर्धन योजना तथा धार अपार अभियान के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर भी चर्चा की गई।

READ ALSO  राजनांदगांव : ऑनलाइन कक्षाओं से पढ़ाई को रोचक बनाने का प्रयास ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins