छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ग्रामीणों ने हड्डी, आंखों, दांतों की जांच कराई, दवा भी ली…

By kadwaghut|27 Aug 2026, 11:28 AM
f X W

छुईखदान , वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा व आसपास के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से युवा शक्ति फाउंडेशन के द्वारा पटेल भवन बाजार चौक साल्हेवारा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण शिविर लगाया। शिविर में साल्हेवारा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न रोगों की निशुल्क जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श तथा आवश्यक दवाइयां प्राप्त किया।

Advertisement
Advertisement

शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सेवाएं प्रदान दी। इनमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बोधन परते, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतू वनपुरिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गीतांजली शर्मा, दंत रोग डॉ. अमन फातिमा, आरएमए आकांक्षा सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी साल्हेवारा डॉ. प्रकाश वर्मा तथा नेत्र सहायक अधिकारी नरेंद्र कुमार निषाद सहित चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

शिविर में हड्डी, बच्चों, आंखों, दांतों सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक व संसदीय सचिव कोमल जंघेल, सांसद प्रतिनिधि प्रेमनारायण चंद्राकर, निजाम सिंह मंडावी, सांसद प्रतिनिधि खम्मन ताम्रकर, जिला पंचायत सदस्य साल्हेवारा हेमलता मंडावी, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रकाश जंघेल, नेतराम जंघेल, सरपंच साल्हेवारा दशरथ पटेल, सरपंच सरईपथेरा बनसलाल साहू, विष्णु ठाकरे, पवन सिंह मिरावी, दिनेश धरमगढ़े, करण पटेल, सतीश वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, नागरिक उपस्थित थे।

युवाओं ने संभाली शिविर की पूरी व्यवस्था शिविर में युवा शक्ति फाउंडेशन के विक्रांत चंद्राकर, किशन साहू, अरविंद गांगेय, अर्जुन महोबिया, कौशल चंदेल, लक्की चंद्राकर, सत्यम महोबिया, सोहेब रजा, सोम यादव सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं सदस्यों ने मरीजों के पंजीयन, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सकों के सहयोग, स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण वं अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संभाला। शिविर में रमेश कोराम, तेजप्रकाश निर्मल, पुष्पेंद्र मंडावी, अखिलेश जंघेल, मेघराज जंघेल, देव कुमार जंघेल का सहयोग रहा।

READ ALSO  CG में बढ़े स्वाइन फ्लू के केस, 152 संक्रमित और कोरोना के 2 मामले; स्वास्थ्य मंत्री ने दी राहत
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins