छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : प्रदेश के गरीब व किसान दुखी, सरकार राज्योत्सव मनाने में मस्त…

By lokesh sharma|03 Nov 2025, 11:05 AM
f X W

राजनांदगांव. जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भागवत साहू ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि जब छत्तीसगढ़ का गरीब, किसान और कर्मचारी वर्ग अपने हक के लिए संघर्ष कर रहा है, तब सरकार राज्योत्सव के नाम पर जनता के पैसे का फिजूलखर्च कर रही है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की तकलीफों से बेखबर होकर जश्न मना रही है, जबकि किसान और गांव के लोग कठिन हालातों से जूझ रहे हैं। मोंथा तूफान ने प्रदेश के किसानों की कमर तोड़ दी, खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, लेकिन सरकार ने अब तक न तो नुकसान का सर्वेक्षण किया है और न ही किसानों को बीमा या मुआवजे का लाभ दिलाने की कोई कोशिश की है।

किसानों के खेत उजड़ गए, धान का पौधा धराशायी हो गया, लेकिन सरकार के मंत्री राज्योत्सव के मंच से भाषण देने और रिबन काटने में व्यस्त हैं। साहू ने कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यही स्थिति बनी रही, तो किसानों की हालत और भी खराब होगी और वे कर्ज़ और संकट में और डूब जाएंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले का आगमन बिलासपुर में

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins