छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 एवं 16 अक्टूबर को जिले के प्रवास पर

By kadwaghut|14 Oct 2025, 7:47 PM
f X W

राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 एवं 16 अक्टूबर 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12.30 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक राजनांदगांव शहर के शिवनाथ वाटिका में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक स्टेट स्कूल ग्राउण्ड राजनांदगांव में आयोजित संगीत संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। विधानसभा अध्यक्ष रात्रि 10.10 बजे तक स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

Advertisement
Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 16 अक्टूबर 2025 को सुबह 11.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में दिव्यांगजनों को सामग्री वितरण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1.20 बजे तक गौरव पथ स्थित प्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों से मुलाकात करेंगे एवं हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में जीम का उद्घाटन करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में स्वच्छता दीदीयों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 2.10 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष शाम 5 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
क्रमांक 61 —————–

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  जल संरक्षण से महिला सशक्तिकरण तक, विष्णु भैया की पहल ने बदली तस्वीर

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins