छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कॉटन सेंटर में लगी आग, महिला झुलसी…

By kadwaghut|01 Nov 2026, 11:45 AM
f X W

राजनांदगांव , नंदई के कोठार पारा में स्थित कॉटन सेंटर में अचानक आग लग गई। आग कुछ ही मिनट में तेजी से फैलने लगी। जिसके बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड सूचना दी गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। कोठार पारा में रामदेव कॉटन सेंटर हैं। जहां रुई से गद्दे तकिए बनाने का काम होता है। घटना के वक्त भी सेंटर में मजदूर काम पर लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक आग की लपटें उठीं, पूरा सेंटर धुएं से भर गया। आनन-फानन में सभी को बाहर निकाला गया। हालांकि इस दौरान एक महिला कर्मचारी भी झुलस गई है।

जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। इधर दमकल कर्मियों ने आग पर काब​ू पा लिया है। पुलिस ने बताया कि आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है। वहीं नुकसान का आकलन भी अभी नहीं किया जा सका है। बताया गया कि कॉटन सेंटर के संचालक से पूछताछ के बाद पूरी वजह साफ हो सकेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : डॉ. खुंटे ने युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश...

Related Articles

2

Back to top button