मध्य प्रदेश

राज्यपाल ने गुड़ी पड़वा और भारतीय नव वर्ष पर राज्यवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

By Admin|18 Mar 2026, 4:01 PM
f X W

राज्यपाल ने नागरिकों को 'गुड़ी पड़वा' और 'भारतीय नव वर्ष' पर दी हार्दिक बधाई

Advertisement
Advertisement

नागरिकों से एकता और खुशहाली के लिए स्वयं को समर्पित करने का किया आहृवान

भोपाल 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेश के समस्त नागरिकों को 'गुड़ी पड़वा' और 'भारतीय नव वर्ष' के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने प्रार्थना की है कि शक्ति की उपासना का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्तम स्वास्थ्य का संचार करे।

राज्यपाल  पटेल ने अपने संदेश में भारतीय कालगणना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा है कि चैत्र नवरात्रि के साथ प्रारंभ होने वाला हमारा नव वर्ष प्रकृति के नव-श्रृंगार, उमंग और भारत की गौरवशाली परंपरा का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाने का अवसर है।

राज्यपाल पटेल ने समस्त प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे नव वर्ष के इस शुभ अवसर पर प्रदेश की एकता, अखंडता और खुशहाली के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लें।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर CM मोहन यादव ने किया नमन, बोले- उनके विचार आज भी प्रेरणादायी

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins