छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अर्जुनी मंदिर परिसर में रंगोली से सजाईं 25 पंखुड़ियां, दीये जलाए…

By kadwaghut|20 Sep 2026, 11:46 AM
f X W

डोंगरगांव | ग्राम अर्जुनी में सेवा संकल्प अभियान के तहत राम जानकी मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया। पूरे परिसर में दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे मंदिर परिसर दिवाली की तरह रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मंदिर परिसर के सामने बनाई गई विशाल रंगोली रही। रंगोली में 25 पंखुड़ियां बनाई गई थीं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से जुड़ी 25 उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

शाम के समय रंगोली के आसपास हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए गए। कार्यक्रम में एसडीएम अनिकेत साहू, तहसीलदार कमल किशोर साहू, जनपद पंचायत सीईओ रौशनी भगत, दिनेश गांधी, ग्राम अर्जुनी की सरपंच ललिता साहू,तामेश्वर साहू, भुवन साहू, कोषाध्यक्ष विजय जैन, सचिव नीलकुमार साहू, पटवारी बाबूलाल देवांगन, नागेश धनकर, भैया लाल साहू, चंद्रकला सोनकर, दिनेश साहू, दिलीप साहू, दुर्गेश सिन्हा, प्रभुदत्त सोनकर, कमलेश सोनकर, भूषण सोनकर, भेदुराम देवांगन, अर्जुन धनकर एवं डोमन पटेल आदि मौजूद थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : एसईसीएल के पुनर्वास ग्रामों को मॉडल बसाहट के रूप में विकसित करें : कलेक्टर ...

Related Articles

2

Back to top button