छत्तीसगढ़

CG : नकली सोना खपा रहा गिरोह दुर्ग शहर में पकड़ाया …

By lokesh sharma|11 Jun 2026, 10:19 AM
f X W

भिलाईनगर। दुर्ग पुलिस ने नकली सोने को असली बताकर सस्ते दाम में बेचने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले अंतरजिला गिरोह के 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जमीन में गड़ा हुआ खजाना एवं हंडा में मिले सोने की कहानी बनाकर लोगों को विश्वास में लेते थे तथा नकली धातु को असली सोना बताकर ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 1.242 किलोग्राम सोने जैसे दिखने वाले नकली धातु के बिस्किट, एक नकली सिक्का, वाहन, मोबाइल एवं अन्य साक्ष्य सामग्री जब्त की है।

Advertisement
Advertisement

सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने पत्रवार्ता में बताया कि प्रार्थी जितेंद्र साहू निवासी बोरसी की रिपोर्ट पर थाना उतई में धारा 318 ( 4 ) 3 ( 5 ) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने लोगों को यह विश्वास दिलाते थे कि उन्हें जमीन में गड़ा हुआ हंडा मिला है। उसमें सोने के बिस्किट एवं सिक्के प्राप्त हुए हैं। आरोपी नकली धातु को असली सोना बताकर कम कीमत में बेचने का प्रलोभन देते थे तथा इस प्रकार लोगों से धन प्राप्त कर धोखाधड़ी करते थे।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न जिलों में दबिश दी। तकनीकी विश्लेषण, भौतिक साक्ष्य एवं सतत निगरानी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आरोपी दिनेश कुमार टंडन (50 वर्ष) निवासी गाड़ाडीह, थाना उतई, पन्नालाल कुर्रे (42 वर्ष) निवासी सीपत पिपरिया जिला कोरबा, गणेशराम गंधर्व ( 56 वर्ष) निवासी सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, रामस्वरूप रौतेल (30 वर्ष) निवासी जगतपुर, थाना करंजिया जिला डिंडोरी (मध्यप्रदेश) व भानुप्रताप डहरिया (40 वर्ष) निवासी तारा भाटापारा, थाना पाटन को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से बरामद धातु प्रथम दृष्टया नकली प्रतीत हो रही है, जिसका उपयोग लोगों को ठगने के उद्देश्य से किया जाता था।

READ ALSO  CG : बहन को मायके लाने निकला भाई नहीं लौटा, सड़क हादसे में दोनों की मौत...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins