मध्य प्रदेशराज्‍य

गोवा में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीएलओ के साथ किया संवाद

By Admin|02 Sep 2026, 11:21 PM
f X W

भोपाल 

Advertisement
Advertisement

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार ने आज गोवा में बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के साथ सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से 1000 से अधिक बीएलओ ने सहभागिता की। अपने उद्घाटन संबोधन में मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूची को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार स्तंभ बताते हुए कहा कि भारत में मतदाता सूची तैयार करने और चुनाव कराने की प्रक्रिया संविधान, कानून तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप संचालित की जाती है। उन्होंने बीएलओ की महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि वे भारत निर्वाचन आयोग और नागरिकों के बीच संपर्क के पहले बिंदु हैं। गोवा में मतदाता सूची तैयार करने एवं उसकी शुद्धता बनाए रखने में बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका की उन्होंने सराहना की।

मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार ने कहा कि मतदाता सूची की अखंडता सुनिश्चित करने के साथ-साथ पूरी चुनाव प्रक्रिया का समवर्ती ऑडिट मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तथा उम्मीदवारों के मतदान एवं मतगणना एजेंटों द्वारा भी किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान कोंकणी भाषा में बीएलओ तथा अंग्रेजी भाषा में बीएलए की भूमिकाओं को समझाने वाले लघु वीडियो जारी किए गए। इस अवसर पर गोवा की समृद्ध परंपरा एवं विरासत को प्रदर्शित करने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बैठक में बीएलओ ने मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ प्रश्नोत्तर सत्र में सहभागिता की। इस दौरान उन्हें सीधे संवाद के माध्यम से अपने प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान प्राप्त करने का अवसर मिला।

READ ALSO  बिहार में SIR को लेकर सियासी घमासान, सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी-तेजस्वी पर लगाए आरोप

 

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins