बिहार / झारखण्डराज्‍य

समाहरणालय में होगी समीक्षा बैठक, दोपहर में मंत्री की प्रेस वार्ता

By Admin|13 Apr 2026, 4:41 PM
f X W

 बूढ़ा पहाड़

Advertisement
Advertisement

झारखंड के वित्तमंत्री राधा कृष्ण किशोर आज 13 अप्रैल को गढ़वा जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे बूढ़ा पहाड़ और टेहरी पंचायत के गांवों में चल रही विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा करेंगे.

बूढ़ा पहाड़ और टेहरी पंचायत के गांवों में विकास योजनाओं की लेंगे जानकारी
झारखंड के वित्त, वाणिज्य-कर, योजना विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर आज गढ़वा जिले के सुदूरवर्ती और कभी नक्सलियों का गढ़ रहे बूढ़ा पहाड़ और टेहरी पंचायत के गांवों में चल रही विकास योजनाओं की हकीकत जानेंगे. जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के मुताबिक मंत्री क्षेत्र में संचालित योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे.

समाहरणालय में सुबह 11:30 बजे होगी समीक्षा बैठक
मंत्री श्री किशोर पूर्वाह्न 11:30 बजे समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) स्थित सभागार में एक समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में बूढ़ा पहाड़ और टेहरी पंचायत के सभी गांवों में बुनियादी सुविधाओं जैसे- बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य की उपलब्धता की बिंदुवार समीक्षा की जाएगी. बैठक में जिले के आला अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है.

दोपहर 1 बजे मीडिया से करेंगे प्रेस वार्ता
तय कार्यक्रम के मुताबिक विकास कार्यों की समीक्षा के पश्चात अपराह्न 1:00 बजे मंत्री राधाकृष्ण किशोर स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता करेंगे. इस दौरान वे क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार की भावी योजनाओं और समीक्षा बैठक के निष्कर्षों पर जानकारी साझा करेंगे.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में महिलाओं की बढ़ी आर्थिक ताकत, 13.96 लाख बनीं लखपति दीदी

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins