छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कॉलेज में भाषण स्पर्धा 3 नवंबर को…

By kadwaghut|25 Oct 2026, 12:00 PM
f X W

मानपुर | शासकीय लाल श्याम शाह महाविद्यालय मानपुर में विकसित भारत युवा संसद के तहत 3 नवंबर को वन नेशन, वन इलेक्शन (एक राष्ट्र, एक चुनाव) विषय पर भाषण प्रतियोगिता माई भारत राजनांदगांव के सहयोग से रखी गई है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर विचार-विमर्श के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनमें लोकतांत्रिक जागरूकता, तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थियों को निर्धारित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक प्रतिभागी के भाषण की समय-सीमा अधिकतम तीन मिनट निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा, उसके संभावित लाभ, चुनौतियों तथा भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था पर उसके प्रभावों को समझने का अवसर प्राप्त होगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में आज जिला लोधी समाज का सम्मेलन...

Related Articles

2

Back to top button