छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बारिश का असर : 4 बांधों से फिर छोड़ा 6510 क्यूसेक पानी, नदियां उफान पर…

By lokesh sharma|11 Aug 2026, 12:02 PM
f X W

राजनांदगांव , जिले में हुई अच्छी बारिश और बेहतर जलभराव के बीच जलाशयों से फिर पानी छोड़ा गया है। रविवार को चार जलाशयों से 6510 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे शिवनाथ और दूसरी नदियों का जलस्तर फिर बढ़ गया है।

Advertisement
Advertisement

शुक्रवार-शनिवार को जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। जलाशयों के कैचमेंट एरिया में भी बेहतर बारिश दर्ज की गई। जिससे जलभराव बढ़ गया। इसे देखते हुए मोंगरा बैराज से 1 हजार क्यूसेक, घुमरिया जलाशय से 120 क्यूसेक, सूखा नाला बैराज से 4570 क्यूसेक और खातूटोला बैराज से 820 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

इसके पहले भी जलाशयों से 15 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया था। सभी प्रमुख जलाशयों में 70 फीसदी से अधिक जलभराव की स्थिति है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि 12 अगस्त तक जिले के कई हिस्सों में बारिश संभव है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा पर छुट्टी, रायपुर में 3 स्थानीय अवकाश घोषित

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins