छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दफ्तर में धरने पर बैठीं पूर्व विधायक कहा- एसडीएम कार्यशैली को सुधारे…

By kadwaghut|21 Aug 2026, 10:29 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी , तहसील कार्यालय में बुधवार को शाम साढ़े चार बजे खुज्जी विधानसभा की पूर्व विधायक छन्नी साहू अचानक किसानों को साथ लेकर धरने पर बैठ गई। बिना किसी सूचना के अचानक राजस्व कार्यालय में पूर्व विधायक के विरोध प्रदर्शन की खबर लगते ही आनन-फानन में प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

Advertisement
Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके में पहुंचकर पूर्व विधायक को से चर्चा कर उन्हें धरने से उठाया। पूर्व विधायक मोहला एसडीएम की कार्यशैली से खिन्न थी और एसडीएम कोर्ट में समय पर उपस्थित रहने की मांग कर रही थी।

तहसील कार्यालय अंबागढ़ चौकी में बुधवार की शाम माहौल सामान्य दिनों से कुछ अलग था। तहसीलदार व नायब तहसीलदार अपने कक्ष में नहीं थे। कार्यालयीन समय समाप्त नहीं हुआ था। राजस्व कार्यालय में किसान व पेशी पर आए पक्षकार जनता एसडीएम की इंतजार कर रही थी। इसी बीच छन्नी साहू तहसील कार्यालय पहुंची। एसडीएम व तहसीलदार को कार्यालय में नहीं देख पूर्व विधायक किसानों को साथ लेकर तहसील कार्यालय की सी​िढ़यों में बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। 2 सितंबर को पुनः राजस्व कार्यालय अंबागढ़ चौकी में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : निःशुल्क सहायक उपकरण, मूल्यांकन शिविर 6 से 17 सितंबर तक…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins