छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : ट्रक की चपेट में आकर मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन…

By lokesh sharma|10 Apr 2026, 4:10 PM
f X W

दुर्ग। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, मनगट्टा निवासी मजदूर एक निजी कंपनी में कार्यरत था। रोज की तरह वह साइकिल से फैक्ट्री जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

Advertisement
Advertisement

बताया गया कि खाली ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और करीब 50 मीटर तक साइकिल सहित घसीटता चला गया। इस दर्दनाक घटना में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को घटनास्थल पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि मृतक परिवार को उचित आर्थिक सहायता दी जाए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। सूचना मिलते ही अंजोरा पुलिस चौकी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश की।

सुरक्षा को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट स्थिति सामने आएगी। फिलहाल मौके पर तनाव बना हुआ है और पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के परिजन और ग्रामीण लगातार मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं।कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केन्द्र का किया निरीक्षण, फसल विविधकरण और उन्नत नर्सरी पर फोकस करने के निर्देश

READ ALSO  CG : सेवा संकल्प अभियान को जनआंदोलन बनाने जुटेगा गरियाबंद जिला…
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins