छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण का बड़ा परिणाम मिला, आठ बालिकाओं का खेलो इंडिया में चयन…

By lokesh sharma|28 Nov 2025, 11:20 AM
f X W

राजनांदगांव, चिखली स्कूल मैदान में रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर एक बार फिर बड़ी सफलता का कारण बना है। पटरी पार क्षेत्र के बच्चों के लिए चल रहे इस प्रशिक्षण में शामिल आठ खिलाड़ियों का चयन भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया में हुआ। निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण का बड़ा परिणाम मिला। आठ बालिकाओं का खेलो इंडिया में चयन किया गया।

Advertisement
Advertisement

यह प्रशिक्षण खेल, शिक्षा, अनुशासन, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति का सफल मॉडल बच्चों को मैदान से जोड़ने की रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी की प्रभावी पहल रही।

चयन ट्रायल 6 नवंबर को आयोजित किए गए जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना गया। जिन आठ बालिकाओं का चयन हुआ उनमें लक्ष्य पब्लिक स्कूल से डिंपल यादव, निधि मरकाम, कनक मरकाम तथा तनिस्का, पूर्व माध्यमिक शाला चिखली से तीजेश्वरी यादव, जिया साहू, विनायक पब्लिक स्कूल से जूही राजपूत, वहीं नीरज पेरेंट्स प्राइड स्कूल से फाल्गुनी नायडू का चयन हुआ है। सभी चयनित खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस गोल्ड मेडलिस्ट कोच मृणाल चौबे से प्रशिक्षण ले रहे हैं।

मृणाल चौबे ने बताया कि रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे अभियान से पटरी पार क्षेत्र के बच्चों को खेल, शिक्षा, अनुशासन, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य बच्चों को मैदान से जोड़े रखना उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। यह उपलब्धि उसी प्रयास का परिणाम है। पटरी पार क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से कामकाजी लोगों और विद्यार्थियों को सुविधा, सुबह-शाम आसान हुआ सफर

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins