छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण…

By kadwaghut|18 Sep 2026, 12:21 PM
f X W

डोंगरगढ़ में 51 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा को किया स्मरण

राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में आज आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में 51 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। असंख्य दीपों से जगमगाता मंदिर परिसर श्रद्धा, सेवा और संकल्प के भाव से आलोकित नजर आया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, श्रद्धालुओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और समाज के प्रति समर्पण की भावना को अभिव्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा यात्रा को भी स्मरण किया गया।

मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर में प्रज्वलित 51 हजार से अधिक दीपों ने सेवा के संकल्प को प्रतीकात्मक रूप से प्रकाश प्रदान किया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव, सेवा कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता तथा विकसित और सशक्त समाज के निर्माण के संकल्प को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीप प्रज्वलित किए। मंदिर परिसर में एक साथ हजारों दीपों के प्रज्वलन से मनोहारी एवं आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हुआ।

इस अवसर पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और सेवा संकल्प की भावना के साथ दीप प्रज्वलित किए। इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष रमन डोंगरे, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, पूर्व विधायक राम जी भारती, नगर पालिका के उपाध्यक्ष, एसडीएम डोंगरगढ़ अक्षय दोषी, सीएमओ राजेश तिवारी, समस्त पार्षदगण, मंदिर समिति के अध्यक्ष समस्त समाज के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित कार्यक्रम में शामिल हुए।

READ ALSO  CG : पैसों के लेन-देन से लेकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी ऑनलाइन कार्य हुए आसान, ग्रामीणों को मिली राहत ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button