छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पुलिसकर्मी के घर आगजनी, घरेलू सामान जलकर खाक …

By lokesh sharma|06 Apr 2026, 3:28 PM
f X W

राजनांदगांव। शहर के राजीव नगर में एक आरक्षक के मकान में आग लगने से घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। घटना आज सुबह लगभग 11 बजे की है। आरक्षक पुलिस लाइन में पदस्थ है। आग लगने की वजह स्पष्ट नही हुई है। बसंतपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक नरेन्द्र नायक का राजीव नगर में निजी मकान है। ऊपर स्थित कमरे में आग लगने से हजारों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया।

Advertisement
Advertisement

पुलिस का कहना है कि आग की वजह साफ तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते घटना होने की आशंका जताई जा रही है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि घरेलू वाद-विवाद के चलते आगजनी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरक्षक को उसके खराब आचरण के चलते पुलिस लाइन में अटैच किया गया था। बसंतपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। काफी मशक्कत के बाद मोहल्ले के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस संपत्ति नुकसान को लेकर जानकारी जुटा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  17 सितंबर को हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सीएम साय बोले- सेवा संकल्प अभियान को बनाएं जनभागीदारी का उत्सव

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins