राजनांदगांव : इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से मरीजों की बढ़ रही हैं मुसीबतें…
राजनांदगांव | मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल के बीच मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ गई है। भर्ती मरीजों के उपचार और रोजमर्रा की देखभाल से जुड़े कामों में परिजनों को अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी पड़ रही।
कई मरीजों के साथ रहने वाले परिजनों को दवा, जांच और अन्य जरूरतों के लिए लगातार अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों में जाना पड़ रहा है। यहां स्टाफ बढ़ाने से कुछ हद तक राहत मिलेगी।
अगली खबर लोड हो रही है...
