छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सीमा पर बाघ का आतंक : शौच के लिए जंगल की ओर गए ग्रामीण को बनाया शिकार, मौत…

By kadwaghut|18 Aug 2026, 11:38 AM
f X W

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे क्षेत्र में बाघ के हमले में एक ग्रामीण की मौत का मामला सामने आया है। घटना महाराष्ट्र के जारवंडी क्षेत्र के दोलेन्दा गांव की बताई जा रही है। यह इलाका औंधी और पखांजूर के नजदीक होने के कारण घटना के बाद सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार दोलेन्दा निवासी ग्रामीण सोमवार को शौच के लिए जंगल की ओर गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों में भी भय का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले औंधी क्षेत्र के कोहकाटोला में करीब तीन वर्षीय बाघ की मौजूदगी दर्ज की गई थी। इसके बाद से मोहला-मानपुर क्षेत्र के साथ पखांजूर और महाराष्ट्र सीमा से लगे जंगलों में बाघ के लगातार विचरण की बात सामने आ रही है।

वन विभाग की निगरानी क्षेत्र में बढ़ाने की जरूरत ग्रामीणों ने मांग की है कि सीमावर्ती गांवों और जंगलों में वन विभाग की निगरानी बढ़ाई जाए। बाघ की गतिविधियों का पता लगाने के लिए कैमरा ट्रैप सहित अन्य उपाय किए जाएं। साथ ही ग्रामीणों को जंगल की ओर अकेले नहीं जाने और विशेषकर सुबह-शाम सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जाए। जंगल क्षेत्र में बाघ की गतिविधियां बढ़ने से लोग अकेले जंगल जाने से डर रहे हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मंत्री जायसवाल ने विद्यार्थियों से की मुलाकात, सुविधाओं का लिया फीडबैक; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins