छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मुक्तिधाम के पास शराब बेचने वाला युवक गिरफ्तार…

By kadwaghut|15 Sep 2026, 3:31 PM
f X W

राजनांदगांव । मुक्तिधाम के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले युवक से पुलिस ने 12 पौवा बरामद कर कार्रवाई की। वहीं घर के सामने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई की।

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार चिखली पुलिस चौकी अंतर्गत 13 सितंबर को मोतीपुर मुक्तिधाम के पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सतीश साहू 32 साल निवासी बजरंगपुर नवागांव को पकड़ा। जिसके कब्जे से 12 पौवा देशी-अंग्रेजी शराब कीमत 1280 रुपए व बिक्री रकम 680 रुपए जब्त कर आरोपी के विरूद्ध पृथक से धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई किया गया एवं पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया गया।

इधर मोतीपुर सुभाष चौक में अपने घर के सामने कुर्सी, टेबल, पानी पाउच, डिस्पोजल, गिलास पीने-पिलाने का सुविधा उपलब्ध कराने पर आरोपी टेनेश्वर देवांगन 39 साल निवासी मोतीपुर सुभाष चौक के विरूद्ध धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई किया गया। इधर 13 सितंबर को ही बदमाश देबु राय 44 साल निवासी गौरीनगर द्वारा वाद-विवाद कर शांति भंग करने तथा अप्रिय घटना घटित होने की संभावना पर आरोपी के विरूद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : विवेकानंद नगर में प्रभु महावीर के जन्म की घोषणा होते ही गूंजे जयकारे…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins