छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : झांकी देखने गया परिवार के घर घुसा चोर, बंदी…

By kadwaghut|15 Sep 2026, 3:48 PM
f X W

राजनांदगांव । झांकी देखने गए परिवार के सूने मकान में चोरी करने की नीयत से घर में घुसे आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।मिली जानकारी के अनुसार केसीजी जिले के गंडई थानांतर्गत 12 सितंबर की रात कोपेभाठा गोड़वाना मैदान में पटपर वाले का झांकी कार्यक्रम चल रहा था।

Advertisement
Advertisement

प्रार्थिया अपने परिवार के तीन बच्चों के साथ रात करीब 8 बजे घर पर ताला लगाकर झांकी देखने गया था। अचानक बारिश शुरू होने के कारण जब वे करीब 11.30 बजे वापस घर लौटे तो उनके घर के बाहर का सांकल व ताला टूटा हुआ था और अंदर से दरवाजा बंद था।

अंदर से खिडक़ी तोडऩे की आवाज सुनते ही प्रार्थिया ने तुरंत अपने देवर अशोक पटेल और पड़ोसियों को आवाज दी। मामला गरमाते ही फौरन डायल-112 को कॉल किया गया। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खोला और जब अंदर देखा तो मोहल्ले का ही चोर रंगे हाथों पकड़ा गया।

गंडई थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते चोरी की नीयत से घुसे आरोपी शब्बू उर्फ अब्बास खान 29 साल निवासी वार्ड नं. 03 पंडरिया गंडई के खिलाफ अपराध क्रमांक 289/2026 धारा 331(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया।

मौके की जांच गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का अपराध सिद्ध पाए जाने पर 13 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। अपराध गैरजमानती होने से आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : साय कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जानिए ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins