छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव में चलित प्याऊ सेवा का शुभारंभ, गर्मी में मिलेगी राहत

राजनांदगांव में चलित प्याऊ सेवा का शुभारंभ, गर्मी में मिलेगी राहत

By kadwaghut|12 Apr 2026, 7:17 PM
f X W

राजनांदगांव। भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर में चलित प्याऊ (शुद्ध पेयजल सेवा) का शुभारंभ किया गया। यह सेवा स्वर्गीय सेवाराम आहूजा की पावन स्मृति में प्रारंभ की गई है।चेंबर ऑफ कॉमर्स, राजनांदगांव एवं पूज्य सिंधु पंचायत, हेमू कालाणी नगर के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन समाज के प्रमुख मंशाराम मोटलानी, गुरमुखदास वाधवा, अर्जुन गंगवानी, चंदन रुचंदानी, रूपचंद भीमनानी एवं हरीश मोटलानी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश बैद, विनोद डड्डा, आलोक बिंदल, अरुण डुलानी, महामंत्री दीपक नवलखा, विजय जैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौरान यह पहल राहगीरों एवं जरूरतमंदों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगी। चलित प्याऊ सेवा के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थानों पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आमजन को राहत मिलेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  AC कोच भी नहीं सुरक्षित! रायपुर आ रही छात्रा की सोने की चेन चोरी, 29 दिनों में 14 केस

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins