छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : डॉ. बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया, शहर में देर शाम निकली रैलियां…

By lokesh sharma|15 Apr 2026, 11:29 AM
f X W

राजनांदगांव , संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस साल तीन दिवसीय महोत्सव के रूप में जयंती पर्व मनाया गया। बौद्ध समाज द्वारा 13 अप्रैल को एक विशाल बाइक रैली निकाली गई थी। वहीं 14 को विशाल यात्रा निकाली गई जिसमें गौतम बुद्ध और बाबा साहेब के जीवन से जुड़ी चलित झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। कलेक्ट्रेट सहित शहर के वार्डों में आयोजित के कार्यक्रमों में महापौर मधुसूदन यादव शामिल होकर डॉ. बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने प्रेरित किया।

Advertisement
Advertisement

महापौर ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आयोजित जुलूस का स्वागत कर अंबेडकर अनुयायियों को जयंती पर्व की बधाई दी। सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पूर्व मंत्री धनेश पटिला, समाज अध्यक्ष दीपांकर खोब्रागढ़े, महापौर परिषद से सदस्य राजेश जैन रानू, सावन वर्मा, शैकी बग्गा, डिलेश्वर साहू, सभापति खेमीन यादव, संदीप बघेल, शिव वर्मा, हेमंत शेखर यादव, मनोहर यादव, अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, प्रियंका कुरंजेकर, रवि सिन्हा, अमृता सिन्हा, गिरजा निर्मलकर, विजय राय, शरद सिन्हा, राजेश यादव, पंकज कुरंजेकर व संतोष निर्मलकर की उपस्थिति में जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया। राजनांदगांव| जिला अस्पताल में 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।

पूर्व सिविल सर्जन डॉ. यूएस चंद्रवंशी द्वारा बाबा साहेब के विचारों को बताया गया। शिक्षा संघर्ष संगठन बाबा साहेब का गुरुमंत्र हैं साथ ही डॉ. माधुरी खूंटे के द्वारा बाबा साहेब के महिलाओं के उत्थान व प्रगति के विचारों को बताया गया साथ ही डॉ. राकेश रामटेके, डॉ. राकेश ध्रुव, डॉ. अभिनव, अस्पताल अधीक्षक मंजू एनवार, सुनीता इलामकर, विनीता, लभेश पगारे क द्वारा बाबा साहेब के विचारों का व्याख्यान किया गया। राजनांदगांव. जिला अस्पताल में धूमधाम से मनी बाबा साहेब की जयंती।

READ ALSO  दिव्यांगजनों को एक ही जगह मिलीं कई सेवाएं, UDID से सहायक उपकरण तक की सुविधा

संविधान में अधिकारों व समानता का संदेश: यादव महापौर यादव ने कहा कि बाबा साहेब भारतीय संविधान के निर्माता थे। संविधान में हमारे अधिकारों व कर्तव्यों का उल्लेख है। संविधान हमे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता का अवसर देता है। उन्होंने समाज में जात-पात के भेद भाव के विरूद्ध अभियान चलाया और दलितों को सम्मान दिलाने में भूमिका निभाई। आने वाले समय में सभी के सहयोग से आयोजन भव्य रूप में होगा।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins