छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : फ्लाईओवर के नीचे सामान फैलाया तो अब दुकानदारों की खैर नहीं: कमिश्नर …

By kadwaghut|16 May 2026, 12:55 PM
f X W

राजनांदगांव l नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने शुक्रवार सुबह शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंबेडकर चौक, नया बस स्टैंड एवं गौरव स्थल में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

आयुक्त ने अंबेडकर चौक में प्रतिदिन सफाई एवं कचरा उठाव सुनिश्चित करने कहा। श्रमिक भवन के पीछे स्थित उद्यान की सफाई कराने के निर्देश देते हुए दुकानदारों को डस्टबिन का उपयोग करने और गंदगी नहीं फैलाने समझाइश देने को कहा। फ्लाईओवर के नीचे होटल संचालकों को सामान फैलाकर नहीं रखने तथा गंदगी पाए जाने पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। नया बस स्टैंड निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने परिसर की नियमित सफाई, हाईटेक शौचालय की साफ-सफाई एवं टिकट काउंटर के पास खड़ी अस्थायी गाड़ियों को हटाने कहा। प्रतीक्षालय में मरम्मत एवं रेलिंग लगाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने दुकानदारों, होटल संचालकों एवं फल विक्रेताओं को झिल्ली-पन्नी का उपयोग नहीं करने और साफ-सफाई बनाए रखने समझाइश देने कहा। आयुक्त ने बस स्टैंड रोड एवं नालियों के ऊपर ठेला-खोमचा नहीं लगाने की चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने कार्रवाई की जाएगी। गौरव स्थल एवं सार्वजनिक शौचालयों में नियमित सफाई और पानी की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में एसडीएम कार्यालय भवन का किया लोकार्पण ...

Related Articles

Back to top button