DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिलाछत्तीसगढ़

CG : तरईगांव धान खरीदी केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

By kadwaghut|28 Nov 2025, 12:08 PM
f X W

गौरेला पेंड्रा मरवाही, गौरेला विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र तरईगांव का कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने गुरूवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र में धान की आवक, गेट पास एंट्री, टोकन और किसानों की सुविधा के लिए शौचालय, छाया, पेयजल आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने समिति प्रबंधक से किसानों को काटे गए टोकन के बारे में पूछताछ की तथा रकबा समर्पण नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में भारी बारिश-बाढ़ से हालात बिगड़े, 43 राहत शिविरों में 5 हजार लोग

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins