DPR छत्तीसगढ समाचारकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को किया गया प्रशिक्षित

By lokesh sharma|23 Feb 2026, 4:40 PM
f X W

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार समावेशी शिक्षा अंतर्गत शालाओं में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन बी.आर.सी. भवन कांकेर में  किया गया। उक्त कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर्स दीपक सोनवानी एवं सरोज पाण्डेय द्वारा दिव्यांग बच्चों के पालक एवं अभिभावकों को समावेशी शिक्षा के महत्व और दिव्यांग बच्चों के अधिकारों के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें संवेदनशील बनाने और उनका मार्गदर्शन करने, पाठ्यक्रम अनुकूलन, कक्षा रणनीतियों, सहायक उपकरणों के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया।

Advertisement
Advertisement

जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन आसानी से करना व दिव्यांग बच्चों के बीच संवेदनशीलता का विकास करना था, जिससे पालक दिव्यांग बच्चों के भावनाओं और आवश्यकताओं को समझ सकें तथा दिव्यांग बच्चों को होने वाली समस्याओं का आसानी से समाधान कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखण्ड कांकेर, चारामा, नरहरपुर के शालाओं में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के पालक/अभिभावक शामिल थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins