छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : उपायुक्त ने कम्प्यूटर ऑपरेटर नियुक्ति आदेश किया निरस्त…

By kadwaghut|26 Aug 2026, 12:13 PM
f X W

डोंगरगांव , ग्राम जोशीलमती के अंतर्गत नवीन सेवा सहकारी समिति केसाल में पदस्थ कम्प्यूटर आपरेटर नियुक्ति की विरोध के बाद आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के उपायुक्त ने नियुक्ति आदेश निरस्त कर दिया है।

Advertisement
Advertisement

उक्त मामले को लेकर 25 अगस्त को विरोध: गलत नियुक्ति के खिलाफ चक्काजाम करने की दी चेतावनी हैडिंग से प्रमुखता से समाचार प्रकाशन किया। जिसके बाद आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के उपायुक्त ने तत्काल किसानों की मांगों को ध्यान में जांच कर केसाल सेवा सहकारी समिति में पदस्थ कम्प्यूटर आपरेटर नियुक्ति को तत्काल निरस्त कर दिया। इसे लेकर मशक्कत जारी थी।

आदेश निरस्त हुए कर्मचारी को और किसानों को 25 अगस्त को सूची भेज दी गई है। केसाल नवीन सेवा सहकारी समिति के किसानों की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्राथमिक कृषि साख सोसायटी पुनर्गठन योजना 2025 के तहत सेवा सहकारी समिति मर्यादित जोशीलमती से अलग होकर केसाल को नवीन सेवा सहकारी समिति मर्यादित पंजीयन क्रमांक 1250 को अलग किया गया था।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में किसी सहकारी शक्कर कारखाने को पहली बार इस श्रेणी में मिला नेशनल अवॉर्ड

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins