छत्तीसगढ़जशपुर जिला

CG : अज्ञात युवक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म…

By lokesh sharma|16 Nov 2025, 3:29 PM
f X W

जशपुर । कोतवाली टीआई को सस्पेंड कर दिया गया है। निरीक्षक पर आरोप है कि नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में अपराध पंजीबद्ध करने में देरी की थी। इसकी शिकायत एसएसपी शशि मोहन को मिलने पर उन्होंने संवेदनशील मामले को देखते हुये तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध प्राथमिक जांच हेतु एसडीओपी जशपुर को आदेश दिया गया है। मामले में पुलिस फरार आरोपी की भी तलाश कर रही है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा सस्पेंड कोतवाली निरीक्षक का नाम आशीष कुमार तिवारी है।

Advertisement
Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कोतवाली क्षेत्र एक छात्रा से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले में सख्त एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज करने में देरी करने वाले सिटी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि के दौरान निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी को रक्षित केंद्र जशपुर में सम्बन्ध किया गया है, इस दौरान इसे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीआई आशीष कुमार तिवारी के विरुद्ध प्राथमिक जांच भी संस्थित किया गया है। जांच हेतु, एसडीओपी जशपुर चंद्र शेखर परमा को आदेशित किया गया है। 7 दिवस के भीतर प्राथमिक जांच पूर्ण कर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर को प्रेषित करेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  हादसों के ब्लैक स्पॉट पर परिवहन  विभाग की सख्ती

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins