छत्तीसगढ़

CG : भीख मांगकर गुजारा करने वाला युवक की ठंड लगने से मौत…

By lokesh sharma|11 Dec 2025, 3:35 PM
f X W

अंबिकापुर। अंबिकापुर में खुले में सोए एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। शव पुराने बस स्टैंड के पास मिला। मंगलवार को वह पुराने बस स्टैंड इलाके में देखा गया था।

Advertisement
Advertisement

आशंका है कि वह भीख मांगकर गुजारा करता था और उसके पास पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं थे। मंगलवार शाम लोगों ने उसे खुले में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि उसकी मौत ठंड लगने से हुई। बता दें कि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है। इस बीच मौसम विभाग ने सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर इन चार संभाग के दो से तीन पॉकेट में अगले दो दिनों तक कोल्ड वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 7 शहरों में तापमान 10°C से नीचे पहुंच गया है, जिनमें मैनपाट, अंबिकापुर, पेंड्रा और जगदलपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव शामिल हैं। मैनपाट में रात का पारा 4°C से नीचे चला गया और वहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ में बदल गई हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सभी कार्यस्थलों को बाधारहित करने के निर्देश, टाइमलाइन का कड़ाई से पालन करते हुए गुणवत्ता के साथ काम पूर्ण कराने को कहा

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins