छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर में कई जगह प्याऊ-कूलिंग शेल्टर शुरू, भीषण गर्मी को देखते प्रशासन ने की व्यवस्था …

By lokesh sharma|21 Apr 2026, 10:43 AM
f X W

रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी विभागों को तत्काल प्रभाव से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज–चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना व्यक्त की है। लू और हीट स्ट्रोक के मामलों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में ORS, जरूरी दवाओं और IV फ्लूड का स्टॉक बढ़ाया गया और अस्पतालों में इमरजेंसी व्यवस्था को मजबूत किया गया, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को हीट स्ट्रोक से निपटने विशेष निर्देश। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आगामी दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसके चलते कुछ क्षेत्रों में गरज–चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान के अनुसार तापमान में मामूली गिरावट भी देखी जा सकती है, जिससे गर्मी के तीखे प्रभाव में थोड़ी राहत मिल सकती है।

Advertisement
Advertisement

जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड में भीषण गर्मी के बीच रायपुर में आम जनता को राहत देने प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में प्याऊ की व्यवस्था भीड़भाड़ वाले बाजारों में पेयजल केंद्र सक्रिय शहर के प्रमुख स्थानों पर कूलिंग शेल्टर तैयार हीट स्ट्रोक रोकने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने निर्देश कलेक्टर ने कहा कि, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग चौकन्ने रहें और राहत सुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें।

READ ALSO  मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर, CIMS में 19 PG कोर्स का नवीनीकरण; MD-MS की 91 सीटें उपलब्ध
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins