छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सार्वजनिक व खाली स्थानों पर हरियाली बढ़ाने लगाए गए पौधे…

By kadwaghut|27 May 2026, 11:10 AM
f X W

राजनांदगांव | आर्ट ऑफ गिविंग के 13वें स्थापना दिवस पर शहर में पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश दिया गया। इस वर्ष शेयर टू शाइन थीम के अंतर्गत राजनांदगांव जिला समन्वयक अजय कुमार साहू के नेतृत्व में एक विशेष पौध रोपण कार्यक्रम रखा।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान शहर के विभिन्न सार्वजनिक और खाली स्थानों पर फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। साथ ही लोगों को हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अजय कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि ये मानव जीवन के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

वर्तमान समय में जिस तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है और जलवायु परिवर्तन (ग्लोबल वार्मिंग) के खतरे सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए केवल सरकार के भरोसे नहीं बैठा जा सकता। अब वक्त आ गया है कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे और कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए। अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने संकल्प लिया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins