छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात भारी वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत….

By kadwaghut|17 Dec 2025, 12:38 PM
f X W

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के रतनपुर–बिलासपुर नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. बुधवार की तड़के सुबह 4 बजे अज्ञात भारी वाहन ने 35–40 वर्षीय युवक को कुचला, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला है. पूरा मामला कोनी पुलिस क्षेत्र का है. (बिलासपुर में 17 दिसंबर को भीषण सड़क हादसा)

जानकारी के मुताबिक, सेंदरी–तुर्काडीह ब्रिज के बीच यह हादसा हुआ है. यहां अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचल दिया. हादसा इतना दर्दनाक था कि शव की पहचान करना काफी मुश्किल है. हादसे के बाद चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया.

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलाहल कोनी पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में रायपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन...

Related Articles

Back to top button