उत्तर प्रदेशराज्‍य

दिल दहला देने वाली वारदात में चार बच्चों की हत्या के बाद अब जांच में नए खुलासों की उम्मीद

By Admin|03 May 2026, 11:26 PM
f X W

उत्तर प्रदेश

Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मीरानपुर में चार सगे भाई-बहनों की निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले में रविवार को नया मोड़ सामने आ गया। जिन बच्चों की हत्या का आरोप उनकी मां पर लगाया जा रहा था, उसी महिला का शव भी घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर नाले से बरामद हुआ है।

पुलिस ने ड्रोन की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके दौरान महिला का शव मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शनिवार को इसी घर के अंदर चारों बच्चों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था और शुरुआती जांच में मां पर ही हत्या का शक जताया गया था, जो घटना के बाद से लापता थी। अब मां का शव मिलने के बाद पूरा मामला और पेचीदा हो गया है। यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या मां ने ही बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली, या फिर इस वारदात के पीछे कोई तीसरा व्यक्ति है, जिसने बेहद सुनियोजित तरीके से पूरे परिवार को निशाना बनाया और फरार हो गया।

क्या कह रही है पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की असली वजह निकल कर सामने आएगी। फिलहाल महिला का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

एक साल से सऊदी अरब में है पति

READ ALSO  निकाय चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे, किन्नर प्रत्याशी जीते और युवा चेहरों ने मचाई धूम

अम्बेडकर नगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मोहल्ले में शनिवार को सामने आई दिल दहला देने वाली इस घटना की पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है। शनिवार को घटना सामने आने के बाद मां के घर में न मिलने पर उसे फरार बताया जाने लगा लेकिन रविवार को मां की लाश मिल गई। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चों का पिता मो. नियाज पिछले एक वर्ष से रोजगार के सिलसिले में सऊदी में रह रहा है। मुरादाबाद मोहल्ले में जिस स्थान पर चार बच्चों की सनसनीखेज तरीके से हत्या की गई, दरअसल वह काफी शांत इलाका है। वारदात के बारे में जिसको भी जानकारी हुई वह वहां पहुंचा। हर कोई बच्चों की निर्मम हत्या पर हैरान था। पुलिस के आने के बाद एक के बाद एक बच्चों का शव जब बाहर लाया गया तो हर किसी का कलेजा कांप उठा।

गले पर कटे, सिर पर ईंट से कुचलने के निशान

पुलिस को मोहल्ले के लोगों से शनिवार को दिन में 3.40 बजे सूचना मिली कि गाजिया खातून के घर पर असमान्य स्थिति है तो पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले पहुंचे दूध वाले ने दरवाजा खटखटाया था लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन मंजिला मकान के प्रथम तल पर पहुंच कर देखा तो कमरे के अंदर चार शव खून से लथपथ मिले। कुछ के गले पर कटे का निशान था तो बाकी के सिर पर ईंट से कुचलने के निशान थे। चार बच्चों की मौत से पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

READ ALSO  मध्यप्रदेश पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins