छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पटाखा दुकान भूखंड आवंटन 30 को, लॉटरी ​निकलेगी…

By kadwaghut|30 Oct 2026, 3:43 PM
f X W

राजनांदगांव | दीपावली पर पटाखा दुकान लगाने की प्रक्रिया के तहत नगर निगम ने लाइसेंसी पटाखा व्यापारियों से 29 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे तक आवेदन मांगे थे। आवेदन के साथ वर्तमान लाइसेंस की प्रति जमा करना जरूरी रखा गया था। आवेदन जांच के बाद दुकानों का आबंटन लॉटरी से 29 अक्टूबर को दोपहर 4 बजे नगर निगम सभागृह में होना था।

निगम आयुक्त जीआर मरकाम के मुताबिक अपरिहार्य कारणों से 29 अक्टूबर को फटाका दुकान के लिए भूखंड आबंटन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई। अब आबंटन 30 अक्टूबर को दोपहर 12.00 बजे पूर्व तय स्थल नगर निगम सभागृह में होगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित ...

Related Articles

Back to top button